April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वoमौलाना मजहरुल हक की 157वी जयंती कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई

*स्वoमौलाना मजहरुल हक की 157वी जयंती कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधन में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रथम अध्यक्ष महान स्वतंत्रता सेनानी स्व० मौलाना मजहरूल हक की 157वीं जयन्ती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित कर एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री मो॰ अबू तमीम ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने उन्हें एक महान स्वतंत्रता सेनानी तथा देश भक्त की संज्ञा दी तथा कहा की उनके कुशल नेतृत्व में देश को अंग्रेजी शासन से मुक्ति की दिशा प्रदान हुई। इस अवसर अन्य लोगों के आलवा उमेश चंद्र कुंवर, चौधरी, फिरोज अंसारी, अब्दुल मालिक,अरविंद कुमार सिंह, रितेश कुमार चौधरी, मो० मोहिउद्दीन, फैज अहमद फैज, विश्वनाथ सिंह हजारी,विशाल कुमार सिंह, मो० गुलाब, मो० मकबूल, मुंशी लाल राम, मो० अनवर, हमीद जोहैर, मो० सद्दाम सहित अन्य लोगों ने भी उनके तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.