May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का हुआ आगाज

लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का हुआ आगाज

रिपोर्ट :आदित्य कुमार सिंह, जीरादेई सिवान 

 

जीरादेई:- प्रखंड के भैसाखाल सोना नदी के किनारे स्तिथ शिवादुल ब्रह्म स्थान पर लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आगाज रविवार को एक बैठक मे किया गया. इस महायज्ञ के अध्यक्ष श्री शायमसुन्दर दास महाराज ने मिडिया से रूबरू होते बताया की बाबा शिवादुल की कृपा से और भैसाखाल के ग्रामीण जनता के सहयोग से इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. जिसमे दूर दूर से श्रद्धांलुओं की आने की संभावना है. इस को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दिया गया है. इस यज्ञ का आयोजन 30 मार्च 2024 से लेकर 7 अप्रैल 2024 तक होना है. उन्होंने बताया की यज्ञ करने और कराने से मनुष्य के सात जन्मो का पाप नस्ट हो जाता है और इस यज्ञ के आचार्य पंडित लक्ष्मी निधि मिश्र होंगे.इस मौके पर भैसाखाल ग्रामीण मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.