May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मां काली मंदिर परिसर में संघ विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई

मां काली मंदिर परिसर में संघ विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई

रिपोर्ट :राजकमल जयसवाल 

Vaishali: महुआ नगर परिषद क्षेत्र के कालीघाट , मां काली मंदिर परिसर में संघ विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई । बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा की राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में श्री रामलाल मंदिर का निर्माण हो गया है । जिनका प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना है । इसके लिए अयोध्या से आमंत्रण पत्र मंदिर का चित्र तथा पूजित अक्षत को महुआ क्षेत्र के सभी गांव में महासंपर्क अभियान चलाकर प्रत्येक घरों तक पहुंचा जाएगा । यह महासंपर्क अभियान 1 जनवरी से 15 जनवरी तक चलेगा । साथ ही संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने यह भी आग्रह करेंगे की 22 जनवरी को जब रामलाल का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हो तब उस समय अपने गांव मोहल्ले के मठ मंदिर में यज्ञ ,हवन तथा कीर्तन का आयोजन करें और मंदिर को अच्छी तरह से सजाए । इस मौके पर संघ परिवार के विक्की विनय ,किशन कुमार, भाजपा नेता संजय कुमार सिंह, अनिल कुमार ,जितेंद्र यादव ,अनुराग कुमार, संजीव कुमार पिंटू, हरगोविंद ,सत्यप्रकाश शशि , रत्नेश उपाध्याय ,शंभू सुमन ,राकेश कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रधान, मिथिलेश कुमार सिंह राज कमल ,मुकेश ठाकुर तथा युवा समाजसेवी मोहन कुमार आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.