पत्रकार सुरक्षा कानून अविलंब लागू करे सरकार : कुरैशी
पत्रकार सुरक्षा कानून अविलंब लागू करे सरकार : कुरैशी
अर्थ,ताकत,जाति व धर्म से प्रभावित होकर पत्रकारिता न करें : पप्पू यादव
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन व द रिपब्लिकन टाइम्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र के कई गणमान्य हुए सम्मानित
रिपोर्ट विश्वमोहन चौधरी”सन्त” की
मधेपुरा / हाजीपुर (वैशाली)इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मधेपुरा जिला व द रिपब्लिकन टाइम्स डिजिटल हिन्दी के संयुक्त तत्वावधान में मधेपुरा शहर स्थित कला भवन ऑडिटोरियम में 6 वीं अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान,संगोष्ठी व महाअधिवेशन का उद्धाटन कार्यक्रम के उद्घाटन कर्ता पूर्व सांसद व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव,मुख्य अतिथि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी,विशिष्ट अतिथि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सम्राट,चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर परवेज अख्तर,महिला सुरक्षा सेवा संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रूही सिंह,महिला उधमी सह राजद नेत्री प्रीती यादव,पसमांदा समाज के नेता फिरोज मंसूरी,कार्यक्रम के आयोजक व इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव रजिउर्रहमान आदि गणमान्य के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।वहीं वरिष्ठ पत्रकार देवाशीष बोस के जयंति पर सभी गणमान्य ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रजिउर्रहमान व संचालन हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने बहुत ही शानदार अंदाज में की।कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर गायिका शशि प्रभा की स्वागत गान से हुआ।जबकि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है।इसे कमीशन के लिए नहीं करें।यह देवाशीष बोस भी कहते थे।पत्रकारों को संबोधित कर कहा आप सभी अर्थ,ताकत,जाति व धर्म से प्रभावित होकर पत्रकारिता न करें।वहीं पप्पू यादव ने वरिष्ठ पत्रकार देवाशीष बोस को याद करते हुए उनके बारे में बहुत सी बातें कही जो पत्रकारों के लिए अनुकरणीय है।देश के राजनीतिक हालात पर चर्चा की और धर्म के नाम पर लड़ाने वालों से होशियार रहने को कहा।मौजूद लोगों से अपने बच्चों के भविष्य को लेकर वोट देने की अपील की।कोरोना काल,पटना के बाढ और इंडिया गठबंधन को लेकर भी अपनी बात बेबाकी से रखा।बड़े मीडिया घरानों पर भी सवाल उठाए।जबकि सोशल मीडिया को लेकर प्रधान मंत्री को पीछे छोड़ते हुए खुद को उनसे पहले से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की बात कबूल की।भाजपा की सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि देश में 15 साल के शासनकाल के बाद भी सनातन धर्म खतरे में है।महिलाओं को देवी का दर्जा देने वाले देश में सबसे ज्यादा भ्रूण हत्या बेटियों की होती है क्यों?मणिपुर की घटना पर भी भाजपा को घेरा।भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए और कहा कि अब तक देश में खत्म नहीं हो सका।वहीं सभी लोगों से अपनी दुआओं में याद करने की बात कही।कार्यक्रम में पप्पू यादव के हाथों विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य समेत कई पत्रकारों को भी मोमेंटो व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सार्क इंटरनेशनल स्कूल,नवाचार रंग मंडल,सृजन दर्पण,कला संगम आदि समेत अन्य संस्थाओं के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश कर सभी के मन मोह लिए।इन सभी कलाकारों को भी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के हाथों सम्मानित किया गया।वहीं सेराज अहमद कुरैशी ने संबोधित करते हुए कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों के जमीनी समस्याओं को हमेशा प्रमुखता से उठाते रहा है।अपने नाम के अनुरूप ही यह कार्य कर रहा है।यह पिछले 16 सालों से पत्रकारों की आवाज बन कर सरकार से पत्रकारों की हक की बात कर रहा है।सेराज अहमद कुरैशी ने भारत सरकार और बिहार सरकार से अविलंब पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने समेत अन्य कई मांग किए।वहीं पत्रकारों को अपनी गरिमा बनाए रखने की बात कही।कार्यक्रम को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सम्राट,वरिष्ठ पत्रकार पंकज झा,नेपाल के पत्रकार मोहम्मद इश्तियाक,प्रेम शीला यादव,नवादा के पत्रकार सुल्तान अख्तर,डॉक्टर परवेज अख्तर समेत अन्य गणमान्य ने भी संबोधित किया।जबकि कार्यक्रम में लखनऊ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अनवारूल हक,नेपाल से करूणाकर राम त्रिपाठी,पटना से मोहम्मद मुख्तार और विश्वमोहन चौधरी”सन्त”,बेगूसराय बलिया से फरोग उर्रहमान,वैशाली से मोहम्मद शाहनवाज अता,जमुई से गुलाम सरवर आदि समेत दर्जनों पत्रकार शामिल हुए।वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार मोहम्मद शाहिद,मोहम्मद मुजाहिद,मोहम्मद शोएब,अमित कुमार अंशु,प्रिंस कुमार मिट्ठू,इरशाद आदिल,मिथलेश कुमार,शुभ करण कुमार,आरिफ आलम,मोहम्मद इमदाद,रविकांत,द रिपब्लिकन टाइम्स की अतिथि संपादक प्रसन्ना सिंह राठौर आदि ने बहुमूल्य योगदान दिया।जबकि सफल कार्यक्रम के अंत में आयोजक रजिउर्रहमान ने सभी का तहे दिल से धन्यवाद किया।
साथ में फोटो
