जदयू नेता ने विलासपुर ढाला का किया निरीक्षण । अंडरपास पुल निर्माण के लिए होगी पहल ।अजय सिंह
जदयू नेता ने विलासपुर ढाला का किया निरीक्षण ।
अंडरपास पुल निर्माण के लिए होगी पहल ।अजय सिंह

रिपोर्ट:- आदित्य कुमार सिंह
मैरवा । मैरवा व करछुई रेलवे स्टेशन के बीच स्थित 91 नम्बर रेलवे ढाला विलास पुर में बुधवार को जनता की आग्रह पर सिवान सांसद पति सह जदयू के वरीय नेता अजय कुमार सिंह ने स्थल निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में जनसमुदाय ने उनको बताया कि अंग्रेजी काल से यह ढाला निर्मित है तथा इस रास्ते से दर्जनों गांव के लोगों का आना जाना रहता है इस परिस्थिति में अगर ढाला बंद हो जाता है तो आम जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा । सांसद पति अजय कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे के संबंधित वरीय अधिकारियों से बात कर शीघ्र ही अंडर पास पुल निर्माण कराने का प्रयास किया जायेगा ।अगर जरूरत पड़ेगा तो सांसद द्वारा लोकसभा में प्रश्न भी उठाया जायेगा । श्री सिंह ने कहा कि जनता की समस्या के समाधान के लिए सांसद महोदया कटिबद्ध है तथा जो भी जनसमस्या अवगत होता है उसका निराकरण हमारी प्राथमिकता होती है । इस मौके पर जदयू नेता दुर्गा प्रताप उर्फ पप्पू सिंह , मोहन राजभर , कुमार गौरव उर्फ बंटी सिंह ,पीयूष सिंह, चन्द्रमा सिंह,
सांसद प्रतिनिध उमेश सिंह , सरपंच कमल ओझा , पीएन सिंह , हिर्दया साह ,पूर्व मुखिया मुन्ना कानू ,जदयू नेता मनोरंजन उर्फ पिन्टू श्रीवास्तव ,रजनीश ओझा ,जंगी कुशवाहा सहित काफी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे ।
