April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला के पर्यटन विभाग मंच पर अरुण गौतम ने मगही गीतों से दर्शकों को खूब झुमाया।

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला के पर्यटन विभाग मंच पर अरुण गौतम ने मगही गीतों से दर्शकों को खूब झुमाया।

रिपोर्ट विश्वमोहन चौधरी”सन्त”की

सोनपुर : हम्मर बिहार हई सुंदर ज्ञान के खजनवा , पटना शहरिया घुमईह ए बालम और मगहिया पान हमरा खिलइह पियाजी जैसे एक से बढ़कर एक मगही लोकगीत गाकर आकाशवाणी और दूरदर्शन पटना के मगही लोकगायक अरुण कुमार गौतम ने पर्यटन विभाग के मंच पर से हजारों दर्शकों को खूब झुमाया । वाद्ययंत्रों पर संगत कर रहे थे सुरेश प्रसाद ( औरगन ) , धीरज पांडे ( नाल ) , सुभाष प्रसाद ( बैंजो ) और आशीष पंडित ( पैड ) पर । इस मौके पर पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों द्वारा अरुण गौतम को गज ग्राह का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर प्रख्यात कला सांस्कृतिक पुरुष एवं वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन चौधरी “सन्त” , राहुल रंजन गौतम , विश्वनाथ वर्मा , खुशबू गौतम , रीता कुमारी,रामजीत सिंह,अमित कुमार सिंह,पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी और कर्मचारी आदि भी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.