तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण अर्पित कर जिला विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं ने श्रद्धा पूर्वक नमन किया।
तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण अर्पित कर जिला विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं ने श्रद्धा पूर्वक नमन किया।
रिपोर्ट -नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार
हाजीपुर। पटना में जन्मे सिखों के दसवें एवं अंतिम गुरु गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के बलिदान दिवस पर व्यवहार न्यायालय हाजीपुर जिला विधिज्ञ संघ भवन में जिला विधिज्ञ संघ उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजकुमार दिवाकर की अध्यक्षता एवं भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के संचालन में साहिबजादा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा फतेहबहादुर सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण अर्पित कर जिला विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं ने श्रद्धा पूर्वक नमन किया। अधिवक्ता राजकुमार दिवाकर ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए माता गुजरी के साथ गुरु गोविन्द सिंह के पुत्रों ने पुस माह के सर्द रात में ठंढे़ बुर्ज में कैद रहकर भी अपने धर्म के प्रति अडिग रहे। संचालन करते हुए भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह के पुत्र सत्रह वर्षीय बाबा अजीत सिंह, चौदह वर्षीय बाबा जुझार सिंह ने जंग के मैदान में एवं नौ वर्षीय साहिबजादा जोरावर सिंह तथा सात वर्षीय साहिबजादा फतेह सिंह को वर्ष 1705 में मुगलों ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया लेकिन उन्होंने मुगलों के सामने घुटने नहीं टेके आज संपूर्ण भारत वर्ष वीर बाल दिवस मनाकर शहादत को गर्व से शीश झुकाकर याद करती है एवं आनेवाली पीढ़ियां भी भारत गौरव के रूप में हमेशा याद करेगी। अधिवक्ता शंभू नाथ सिंह ने कहा कि वीर साहेबजादों का बलिदान हमेशा राष्ट्र एवं धर्म के लिए दिए गए बलिदान एवं त्याग के लिए भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी। धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता देवेश कुमार ने किया।इस अवसर पर अधिवक्ता हरेकृष्ण झा, रामाकांत भारती, वीरेंद्र कुमार,प्रणव कुमार, प्रियरंजन शर्मा, अजय कुमार यादव, लकी कुमार सिंह सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश कुमार उर्फ भोला, भाजपा नेता राघोपुर गणेश राय सहित काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने श्रद्धा पूर्वक वीर बाल बलिदान दिवस मनाया।
