April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों की बैठक

पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों की बैठक

रिपोर्ट:- मोहन कुमार, महुआ

महुआ प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के अंतर्गत गद्दोपुर गांव में नवनिर्मित राम दरबार व पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आगामी 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम लाल, माता सीता, प्रभु लक्ष्मण तथा महावीर हनुमान जी के मूर्ति का गर्भ गृह में प्राण प्रतिष्ठा करने को लेकर ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई । बैठक की अध्यक्षता तारकनाथ मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए कमेटी का गठन किया गया, जिसका नाम राम दरबार पंचमुखी हनुमान मंदिर पूजा समिति रखा गया। जिसमें जिसमें पुनेश्वर सिंह को अध्यक्ष, निराकार सिंह को उपाध्यक्ष, तारकनाथ मिश्रा को सचिव, दीपक कुमार माया, नवीन कुमार, ओमप्रकाश कुमार, अमित कुमार ,जगमोहन कुमार को कोषाध्यक्ष, गुलशन कुमार, अभिषेक कुमार को उपकोषाध्यक्ष, वशिष्ठ कुमार, संतोष कुमार, अभय मिश्रा ,सुदामा कुमार, कुमार अनुज, दिलीप कुमार, जयंत कुमार, उमेश कुमार ,परमात्मा कुमार, सुजीत कुमार को कार्यकारिणी सदस्य, विवेकानंद सिंह को रामधुन मंडली कीर्तन विभाग, नगर मूर्ति भ्रमण का कार्य सामोद कुमार को, आचार्य एवं ब्राह्मण जनों का कार्य पशुपतिनाथ मिश्रा को, स्वागतकर्ता विभाग उमेश कुमार को ,मीडिया मोहन कुमार को सर्वसम्मति से बनाया गया। उसके बाद कमेटी के सदस्यों को दायित्व दिया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया,आगामी 19 जनवरी 2024 को भव्य कलश शोभायात्रा प्रातः काल से, 20 जनवरी को मंडप प्रवेश तथा स्तंभ पूजन,21 जनवरी को नानादिवास तथा नगर भ्रमण प्रतिमा के साथ, 22 जनवरी को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा तथा रामधुन 24 घंटे का एवं 23 को पूर्णाहुति होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.