पटोरी में बाल अधिकार महोत्सव का भव्य आयोजन।
पटोरी में बाल अधिकार महोत्सव का भव्य आयोजन।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) बिहार दलित बिहार दलित विकास समिति के सहयोग से एमडीवीएस द्वारा बाल अधिकार महोत्सव का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भगवतीपुर मे की गई ।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार तरुण की, जबकि अध्यक्षता नवल भक्त ने की ।इस अवसर पर राज्य कार्यक्रम समन्वयक संतोष कुमार ने कहा कि अवसर के अभाव में दलित समाज के बच्चे नहीं निखर पाए ,जबकि उनके बीच प्रतिभा कोई कमी नहीं होती। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य उनके बीच छिपी प्रतिभा को तलाश करना एवं बेहतर कलाकार बनाने की खोज करना है ।डॉ भीमराव अंबेडकर के आदर्श मूल्यो एवं सिद्धांतों से सातवीं क्लास के बच्चों के बीच अंबेडकर प्रेरणा दल गठन का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना भी है। प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार तरुण ने कहा की जाति, धर्म से ऊपर उठकर अपने बच्चों के भविष्य हेतु हमें प्रयास करना चाहिए, क्योंकि हमारे बच्चे समाज एवं देश के भविष्य है। उन पर देश का भविष्य निर्भर है । महोत्सव में जिज्ञासा कुमारी, गुड़िया कुमारी ,हरिशंकर कुमार, सुष्मिता कुमारी ,चांदनी कुमारी द्वारा डांस, संगीत ,नुक्कड़, भाषण समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा ।मंच का संचालन युगल किशोर ने किया।इस अवसर पर मोहम्मद शमी ऊल्लाह, अंकुर कुमार ने अपने-अपने विचार रखें ।धन्यवाद ज्ञापन रवि कुमार ने किया ।
