April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर में जन सुराज कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ

पातेपुर में जन सुराज कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ

पातेपुर विधानसभा स्तरीय जन सुराज के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन नगर पंचायत पातेपुर के लगन चौक समीप शुक्रवार को हुआ। कार्यालय का विधिवत उद्घाटन जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी उर्फ बबलू चौधरी, सभापति लालदेव भगत, जिला सचिव राजदेव ठाकुर, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष संजु देवी,जिला उपाध्यक्ष आभा राय अनुमंडल अध्यक्ष हाजीपुर सुनील सिंह आदि ने संयुक्त रूप से फिता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष संजु देवी की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह में जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, संरक्षक चंद्रदेव सिंह, अवधेश पासवान, रामनारायण सिंह, हरेंद्र राम, पप्पू कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष रविरंजन, रमेश ठाकुर, मोहम्मद एहसान अली, मोहम्मद मुख्तार सिद्दीकी मोहम्मद सज्जाद अहमद,गोलाप झा,तारा देवी, सुधीर मालाकार, राजेश रंजन कुशवाहा आदि भारी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बिहार के समग्र विकास एक मात्र विकल्प जन सुराज है सही लोग सही सोंच एवं सामुहिक प्रयास से ही बिहार बदलेगा। बिहार को बदलने एवं इसे देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा। बिहार को नई दिशा एवं देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में लाने के लिए ही जन सुराज का गठन किया गया है। कार्यक्रम आए अतिथियों का स्वागत राजदेव ठाकुर एवं संजु देवी के द्वारा अंगवस्त्र देकर एवं फुल माला पहनाकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.