April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बोनस पाकर किसान हुए गदगद।रिपोर्ट नागेंद्र कुमार /सुधीर मालाकार । वैशाली !

बोनस पाकर किसान हुए गदगद।रिपोर्ट नागेंद्र कुमार /सुधीर मालाकार । वैशाली !
पातेपुर प्रखण्ड के भरथीपुर में संचालित दुग्ध उत्पादन समिति द्वारा बोनस वितरण चकजादो पंचायत अंतर्गत अख्तियार पुर दोघरा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के द्वारा 488 पशुपालकों के बीच की गई। समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार साह की अध्यक्षता में बोनस वितरण समारोह में बर्ष 2020बर्ष 2023 तक के तीन बर्षो में कुल 729821रुपये का अर्जित 488 पशुपालकों के बीच 3.81 हजार 46रुपये नगद एवम डेढ़ लाख रुपये बाल्टी एवम दस निःसहाओ के बीच चादर एवम कम्बल वितरण किया गया ।बोनस वितरण समारोह में मुख्य रूप से ग्रुप लीडर अवधेश चौधरी,जोनल प्रभारी हेमंत कुमार राय,स्थानीय मुखिया पति सह भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कपिलेश्वर राय, पर्यवेक्षक दिनेश प्रसाद,ओम प्रसाद,समिति के सचिव वनिता कुमारी,शिवम राय,पूर्व सचिव रमेश कुमार राय,के अलावे बड़ी संख्या में पशु पालक किसान उपस्थित थे ।प्रथम स्थान प्राप्त पशु पालक राधा कृष्णन सिंह को 8575 रुपये,दूसरे स्थान प्राप्त आनंद लाल साह को 5517 रुपये,एवम तृतीय स्थान प्राप्त राम रतन राय को 49 76 रुपये नगद एवम बाल्टी प्रदान किया गया ।उपस्थित पशुपालकों को संबोधित करते स्थानीय मुखिया पति कपिलेश्वर राय ने बताया जिसके पास अपना निजी जमीन है, वे अगर पशु शेड का निर्माण करना चाहते है उन्हें मुखिया फंड से मुफ्त शेड निर्माण कराया जायेगा ।ग्रुप लीडर के द्वारा बताया गया कि 91 लाख से बढ़कर डेढ़ करोड़ तक ले जाया जायेगा ।ग्रुप लीडर एवम मुख्य अतिथि को दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के अध्यक्ष एवम सचिव द्वारा अंगवस्त्र एवम बुके देकर सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.