April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दहेज की खातिर नवविवाहिता की हत्या।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।

दहेज की खातिर नवविवाहिता की हत्या।

गोरौल थाना क्षेत्र के पिरापुर गांव में शनिवार को ससुराल बालो ने एक नवविवाहिता की निर्मम हत्या कर दिया गया और शव का दाह-संस्कार गांव के ही श्मशान में किया.
मृतिका की पहचान राकेश कुमार की 20 वर्षीय पत्नी संजू देवी के रूप में किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार इस
घटना के सम्बंध में बताया गया है कि शादी पिछले वर्ष ही हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार कल्लू सिंह के पुत्र राकेश कुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल बालो ने दहेज की मांग कर रहा था.
नही देने पर मृतिका के साथ मारपीट किया करता था. मृतिका का मायके बेलसर ओपी के मानपुर गांव में है. उसके पिता देवेंद्र सिंह आर्थिक रूप से कमजोर थे. इसलिये अपने पुत्री के शादी के समय जो भी बन पड़ा उपहार के रूप में नगदी, कपड़ा, वर्तन, गाड़ी के अलावा अन्य सामान भी दिया था.
इसके बाबजूद भी लगातार उसके पुत्री के ससुराल वालों ने बार बार मोटी रकम की मांग कर रहा था, जिसे पुरा करने में वो अक्षम थ. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही गोरौल पुलिस अवर निरीक्षक राजेन्द्र पासवान पुलिस बल के साथ श्मशान स्थल पर पहुँचकर जल रहे शव को अपने कब्जे में लिया.
साथ ही मृतिका के पति, ससुर एवं सास को गिरफ्तार कर लिया,
लेकिन पोस्टमार्टम कराने के बदले पुनः अपने उपस्थिति में ही शव को पूर्णतः जलने दिया और सभी गिरफ्तार व्यक्ति को छोड़ वापस लौट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.