कुशहर चौक पर दो दुकानों में भीषण चोरी ।
कुशहर चौक पर दो दुकानों में भीषण चोरी ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !महुआ, थाना क्षेत्र के समसपुरा पंचायत अंतर्गत कुशहर चौक पर दो दुकान चौरसिया पान व जनरल स्टोर एवं फर्नीचर दुकान में लाखों की संपत्ति चोरों ने साफ कर दिया ।बताते चले की राजधानी रोड पर अवस्थित कुशहर चौक जिसमें रात में कई बार पुलिस की गाड़ी आती जाती है फिर भी चोरों की हौसला कि दाद देनी होगी ,उन्होंने चौरसिया पान जनरल स्टोर के बगल से सेंध मारकर हजारों रुपए के समान सहित नगदी ले भागे। वहीं बगल के फर्नीचर दुकान फर्नीचर बनाने में वाली मशीन को लेकर चलते बने। इस संबंध में शेरपुर छतवारा निवासी सीताराम चौरसिया ने एवं मोहनपुर धनराज उर्फ खिराचक निवासी उमेश ठाकुर ने महुआ थाने में लिखित आवेदन देकर अभिलंब कार्रवाई करने की मांग की है तथा हुए भाई नुकसान की क्षतिपूर्ति की भी मांग की है।
