April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।

प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया।

प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार के विरुद्ध बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है.
कुल 18 पंचायत सदस्यों में से 10 पंचायत समिति सदस्यों ने अपना हस्ताक्षर कर अविश्वास प्रस्ताव का ज्ञापन सौंपते हुए अविलम्ब चर्चा एवं पूर्ण विश्वास मत हासिल करने के लिए मतदान कराने का अनुरोध किया है.

ज्ञापन की एक एक प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार, एसडीओ एवं डीएम को भी दिया गया है.
उप प्रमुख सदस्य रोहित कुमार ने प्रखंड प्रमुख के कार्यालय पहुंच कार्यालय में प्रमुख के नहीं होने के कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध कई आरोप लगाए है. जिसमे बताया गया हैं कि सही समय पर बैठक नहीं बुलाने, बैठक की सूचना नहीं देने, शक्तियों का दुरुपयोग करने, 15 वीं वित्त एवं षष्टम वित्त की राशि क्रियान्वित होने वाली विकास योजना से वंचित रखने का भी आरोप लगाया गया है. वही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें कुल 18 सदस्यों में से 10 सदस्यों के हस्ताक्षर है जो कोरम के अनुरूप है. अविश्वास प्रस्ताव पर पंचायत समिति सदस्य ,
राज कुमार, मोहम्मद शाहबुद्दीन, प्रियंका रानी , कौशल्या देवी,रुस्तम कुमारी, नीलम देवी, मधु देवी, पूनम कुमारी, नीलम सिन्हा सहित दस सदस्यों ने हस्ताक्षर किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.