रैलीकी सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं ने अंतिम दिन झोंकी ताकत।
रैलीकी सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं ने अंतिम दिन झोंकी ताकत।
महुआ.गुरुवार को पटना गांधी मैदान में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा आयोजित की गई भाजपा हटाओ,देश बचाओ विराट रैली की सफलता को लेकर बुधवार को अंतिम दिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिकाधिक लोगों से पटना चलने का आह्वान किया.इस दौरान ऑटो पर लौडिस्पीकर से प्रचार प्रसार भी किया गया.
मिली जानकारी के अनुसार केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ भाकपा द्वारा पूर्व में घोषित की गई भाजपा हटाओ,देश बचाओ विराट रैली 02 नवंबर गुरुवार को पटना में हो रही है.रैली की सफलता को लेकर महुआ के कार्यकर्ता विश्वनाथ विप्लवी, सूरज राय, ललन पंडित,अनिल राय,रामनवमी पासवान,दिनेश मिश्रा के साथ अन्य लोगों ने बुधवार को क्षेत्र के महुआ मुकुंदपुर,सदापुर, गौसपुर चकमजाजिद,शंकरपुर,हिदायतपुर के साथ अन्य गांव में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिकाधिक लोगों से पटना चलने का आह्वान किया गया.पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सूरज राय ने जानकारी देते हुए बताया की रैली में महुआ से दो हजार लोगों को ले जाने की तैयारी की गई है.गुरुवार की सुबह निजी वाहनों से लोग पटना के लिय रवाना होंगे.
