जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती शताब्दी समारोह का समीक्षा बैठक,
जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती शताब्दी समारोह का समीक्षा बैठक,
राष्ट्रीय नाई महासभा की बैठक में कर्पूरी जयंती समारोह को सफल बनाने की गई चर्चा,
हाजीपुर,13/01/2024स्था नीय हाजीपुर सर्किट हाउस में
शनिवार को हुई राष्ट्रीय नाई महासभा की बैठक में 01 फरवरी को हाजीपुर में आयोजित राजस्तरीय जननायक कर्पूरी ठाकुर शताब्दी समारोह कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर एवं संचालन राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय सचिव सचिव संजय ठाकुर ने की।
बैठक में पूर्व विधान परिषद सदस्य सह राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी जी ने कहा कि 24 जनवरी 1924 को ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के पितौझिया गांव में हुआ था। उन्हें भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार के दुसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। वे कुशल राजनीतिज्ञ थे। अपनी लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक की उपाधि मिली थी। उनका नाम महान समावादी नेताओं की सुची में आता है। उन्होंने निजी और सार्वजनिक जीवन के आचरण के उंचे मानदंड स्थापित किया था। जिला मुख्यालय हाजीपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर शताब्दी राज्यस्तरीय जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड अध्यक्षो एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों को विशेष निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण ठाकुर, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर, उत्तर बिहार प्रभारी राजकुमार ठाकुर, राजेश ठाकुर, उत्तम ठाकुर, बैधनाथ ठाकुर, पुर्व जिला परिषद सदस्य नीलम देवी, रवि भूषण कुमार, बलिराम शर्मा जिला अध्यक्ष मोतिहारी, ललन ठाकुर, सत्यनारायण ठाकुर, सत्येंद्र ठाकुर, होरिल ठाकुर,सुबोध ठाकुर,मनोज ठाकुर, विमल ठाकुर, शेखर कुमार, देवेंद्र ठाकुर,सुरेंद्र ठाकुर , उमेश ठाकुर, सुरेश ठाकुर आदि उपस्थित थे।
