April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

50 फीसद परिवारों ने मनाया मकर संक्रांति का त्यौहार मकर संक्रांति को लेकर लोगों में दिखा हर्ष और उल्लास

50 फीसद परिवारों ने मनाया मकर संक्रांति का त्यौहार
मकर संक्रांति को लेकर लोगों में दिखा हर्ष और उल्लास
महुआ। रेणु सिंह
पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम द्वारा रविवार को मकर संक्रांति के मौके पर अपने सहयोगियों को दही चुरा का भोज दिया। श्री राम अपने पुराना बाजार स्थित आवास पर मकर संक्रांति मिलन का आयोजन कर लोगों को स्वयं दही चूड़ा पड़ोसकर खिलाया। यहां मकर संक्रांति का त्यौहार 50 फीसद परिवारों में मनाया गया। जबकि सोमवार को भी या त्योहार यहां मनाया जाएगा।
इस दौरान पूर्व मंत्री श्री राम ने लोगों को मकर संक्रांति की बधाई दी। वे अपने सहयोगी साथी व अन्य लोगों को इस मौके पर आमंत्रित किया। उन्होंने दही चुड़ा के साथ तिलकुट आदि भी लोगों को पड़ोसकर खिलाए। उनके यहां इस भोज में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इस मौके पर रजत के जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी के अलावा बड़े लाल यादव, अनिल गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, जिला प्रवक्ता सहवाज सिद्दीकी, रंजीत राय सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे। मालूम हो कि यहां मकर संक्रांति का त्यौहार 50 प्रतिशत परिवारों में मनाया गया। लोगों ने बताया कि पूर्व से 14 जनवरी को त्योहार मनाने की चली यारी परंपरा है। हालांकि लोगों ने यह भी बताया कि रवि बार होने के कारण खिचड़ी बनाना शुभकर नहीं है। इस कारण सोमवार को कुल देवता पर खिचड़ी चढ़ाया जाएगा। मकर संक्रांति को लेकर यहां चूड़ा, दही, तिलकुट, लाई, भूर्रा, चीनी आदि की खूब बिक्री हुई। इस मौके पर लोगों ने पवित्र स्नान कर पूजा पाठ भी किया। हालांकि सोमवार को सूर्य मकर रेखा में प्रवेश कर उत्तरायण हो जाएंगे। इसके साथ खरमास समाप्त होने पर शुभ कार्य भी शुरू हो जाएंगे। यहां डेयरी संचालक रणधीर कुमार ने बताया कि ठंड अधिक होने के बावजूद दही की बिक्री और अप्रत्याशित हुई है। मकर संक्रांति को लेकर लोगों में हर्ष और उल्लास भर रहा। लोग अपने घर से लेकर सगे संबंधियों के यहां मकर संक्रांति की सौगात भेजे। इसी के साथ युवको और बच्चों ने पतंगबाजी भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.