मकर शंक्रान्ति के अवशर पर राजद के पूर्व मंत्री शिव चंद्र राम ने अपने आवास पर भोज का किया आयोजन.
मकर शंक्रान्ति के अवशर पर राजद के पूर्व मंत्री शिव चंद्र राम ने अपने आवास पर भोज का किया आयोजन.
वैशाली ! महुआ,बिहार सरकार के पूर्व कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम के आवास पर आयोजित मकर संक्रांति के अवसर भोज में दही चूड़ा गुड का आनंद लिया। श्री राम ने अपने मित्रों ,अल्पसंख्यकों भाईयो को दही ,तिलकुट, चूरा का भोज खूब खिलाया । इस मौके पर महागठबंधन पार्टी के नेता व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए । मीडियाकर्मी से बात करते हुए शिवचंद्र राम ने मकर संक्रांति की सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी । यह त्योहार खुशियों का त्योहार है और आपसी भाईचारे का त्योहार है ।उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कोई टूट नहीं है, हम मिलकर केंद्र में 2024 में सरकार जरूर बनाएंगे।
इस मौके पर जिला प्रवक्ता शाहवाज सिद्दीकी ने पत्रकारों के सवालों का जब देते हुए कहा की जबसे आई नीतीश-तेजस्वी सरकार, बिहार में अपार रोजगारे-ही रोजगार.
शिक्षा विभाग में रिकॉर्ड समय में 2 लाख 17 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति।
गृह विभाग में हज़ारों पुलिसकर्मियों की बहाली।
अन्य विभागों में लाखों पदों नियोजन अभियान और प्रक्रिया जारी।4.5 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने का निर्णय।
बिहार में अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा/अतिपिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 75% आरक्षण लागू किया।
देश में प्रथम बार बिहार प्रदेश में जातिगत जनगणना करवाई।तालीमी मरकज़, शिक्षा मित्र और टोला सेवकों का मानदेय दुगुना किया।
आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ाया। पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में भी वृद्धि का निर्णय. ये सभी कार्य अपने बहुत कम समय सीमा के अंदर किए,जो सराहनीय है.
इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष बैधनाथ सिंह चंद्रवंशी, जिला परवक्ता शहवाज सिद्दीकी,महुआ विधान सभा प्रभारी मोहम्मद सरफराज एजाज, युवा नेता मुहम्मद सादिक हुसैन, जिला अध्यक्ष बैधनाथ चंद्रवंशी, युवा नेता संजय पटेल, अनिल कुमार गुप्ता ,डॉ.शेखर कुमार , प्रदेश सचिव तापसी सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे ।
