April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शहीद डी एस पी देवेन्द्र राय की 19 शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

शहीद डी एस पी देवेन्द्र राय की 19 शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

विभूतिपुर/समस्तीपुर

शारदे शहीद देवेंद्र स्मृति क्लब के द्वारा जे पी एन एस उच्च विद्यालय नर हन के प्रांगण में शहीद डी एस पी देवेंद्र राय की 19 वीं शहादत दिवस के अवसर पर एक श्रधांजलि सभा आयोजित किया गया। सभा में पूर्व आयोजित क्विज परीक्षा में कल्पना कुमारी,सुनील कुमार एवं पप्पू कुमार को क्रमशः आने हेतु सम्मानित किया गया एवं हेमन्त फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर के द्वारा आयोजित सौ, हज़ार, पंद्रह सौ एवं तीन हज़ार मीटर दौड़ में अव्वल आये छात्र- छात्राओं को भी पुरूस्कृत किया गया । इस छोटे से कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के अलावा शहीद के बड़े भाई दिलीप राय उर्फ पोलिन्द्र राय, समाजसेवी राजीव रंजन, शिक्षक कमलेश राय, घनश्याम कुमार, समाजसेवी रविंद्र कुमार, हरिंदर राय, तरुण कुमार, राघव कुमार, अंकित कुमार, मनीष कुमार, गिरीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजीव कुमार साहेब,अशोक साह, धर्मपाल दास, निखिल कुमार, सुमन कुमार, संजय कुमार रॉय, हेमंत कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक घनश्याम कुमार ने किया और शहीद देवेंद्र राय के बारे में बताते हुए प्रतिभागी को उससे प्रेरणा प्राप्त करने की बात कही। संचालक धर्मेंद्र कुमार और अभिभावकों द्वारा छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.