राम मंदिर के उदघाटन पर भंगी समाज मे उत्सवी माहौल-सुनील
राम मंदिर के उदघाटन पर भंगी समाज मे उत्सवी माहौल-सुनील
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार, प्रसाद का हुआ वितरण।
रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली
वैशाली :करोड़ों लोगों के आस्था त्याग बलिदान का प्रतीक अयोध्या में राम मंदिर के उदघाटन समारोह के पावन अवसर पर भंगी समाज मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हाजीपुर नगर के अम्बेडकर कालोनी के प्रांगन में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ और बिहार राज्य राउत मेहतर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में टोला में अवस्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर राम मंदिर के उदघाटन होने पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी इजहार किया।
डॉ रौशन फैन्स क्लब की सौजन्य से दीप,बुंदिया आदि का वितरण प्रसाद के रूप मे प्रत्येक घरो में किया गया। इस अवसर पर इस कार्यक्रम के संयोजक सुनील कुमार पासवान ने कहा कि बर्षो की तपस्या आज सार्थक हुआ है,आज इस गौरवान्वित और ऐतिहासिक पल इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया।इस अवसर पर
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललन राम,वरीय समाज सेवी प्रकाश लाल चौधरी जिला अध्यक्ष दीपक राम, बिहार राज्य राउत मेहतर पंचायत हाजीपुर के माननीय सरदार अरूण राम,अशोक राम, राजेश राम,गौतम राम, अजीत कुमार,हरे किशुन मेहतर बुबना,राजन राम,शंकर राम, सचिन कुमार, सागर सत्यदेव,रांकी कुमार आदि अनेकों लोगों ने खुशी का इजहार किया।
