दरवाजे को दीवार से घेराबंदी कर देने के कारण एक परिवार को घर से निकलना बहोत मुश्किल हो गया है.
दरवाजे को दीवार से घेराबंदी कर देने के कारण एक परिवार को घर से निकलना बहोत मुश्किल हो गया है.
गोरौल प्रखंड के ग्राम पिरापुर मथुरा में बगलगीर द्वारा दरवाजे को दीवार से घेराबंदी कर देने के कारण एक परिवार को घर से निकलना बहोत मुश्किल हो गया है.
पीड़ित गृह स्वामी अभय कुमार ने स्थानीय प्रसाशन सहित अनुमंडलाधिकारी को आवेदन देकर बताया है कि गांव में ही खाता-317 खेसरा-4355 पर हमारे पूर्वजों का घर था और आज भी हमलोग इसी घर मे रहते है.
रास्ता भी पूर्वजो के समय से ही है.
कुछ दिन पूर्व अंचल कार्यालय के द्वारा एक अमीन आया और मुझे सुचना दिए बगैर मेरे बगल के दूसरे जमीन की नापी किया.
उसी दिन शाम में एक साजिश के तहत गावं के ही राधेश्यान सिंह, सीताराम सिंह, राज कुमार ,अंकित कुमार,गुलशन कुमार सहित अन्य लोग आ धमके और उसके दरवाजे के दोनों और दीवार खड़ा कर दिया.
जिससे हमलोगों को घर से निकलने में काफी परेशानी हो रही है.
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते है.
