April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री गरीबों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री गरीबों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, एनआर इंडिया न्यूज़ 

महुआ प्रखंड के भूतनाथ चौक पर कर्पूरी स्मारक समिति द्वारा डॉ० शिवजी ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री गरीबों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर के किया गया। स्मारक स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र रालोजपा के ज़िला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन ने जननायक के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती से ठीक एक दिन पहले केंद्र सरकार द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “भारत रत्न” के लिए मनोनीत किया गया जिसके लिये सभी ने केंद्र सरकार के इस फैसले को सराहा है। मौक़े पर मुख्य रूप से छात्र लोजपा आर के ज़िला अध्यक्ष श्रीकान्त पासवान,सत्यनारायण ठाकुर,सुरेंद्र भारती,रविंद्र ठाकुर,विन्देश्वर राय,प्रह्लाद ठाकुर,हरेंद्र ठाकुर,अरविंद ठाकुर,निरंजन राम,धर्मेंद्र पासवान,पिंटू साह,बिट्टू ठाकुर,राहुल ठाकुर,अभिषेक कुमार सोनू,तपेश्वर राय,शिवशंकर राय,रणजीत पासवान,श्यामनाथ ठाकुर,अजय ठाकुर,सनोज ठाकुर,विशाल कुमार सहित संकड़ो लोगो ने जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.