May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली जिले में 75 में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित।

वैशाली जिले में 75 में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार,ग्रुप एडिटर -बिहार एनआर इंडिया न्यूज़

वैशाली !हाजीपुर, जिले के गांव, शहर, नगर , सरकारी एवं गैर शिक्षण संस्थान में 75 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज पर फहराकर झंडे की सलामी दी गई ।मुख्य समारोह हाजीपुर के अक्षयवट स्टेडियम में बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री द्वारा झंडा फहराया गया, इस मौके पर जिलाधिकारी यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे। महुआ में प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया ,प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल कार्यालय में, महुआ थाना सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया ।महुआ के अक्षयवट महाविद्यालय, निरसू नारायण महाविद्यालय सिंघाड़ा ,संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा में सत्येंद्र कुमार सिंह ,ज्ञान ज्योति गुरुकुलम में अजीत कुमार सिंह, आदर्श पब्लिक स्कूल सुरतपुर में शंकर मालाकार ,सृजन पब्लिक स्कूल छतवारा में धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी दक्षिणी में प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह के नेतृत्व में ध्वजारोहण की गई ।विभिन्न पंचायत में मुखिया एवं सरपंच द्वारा अपने-अपने कार्यालय में झंडा तोलन किया गया ।जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के मुखिया मालती देवी ने पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण किया, वहीं सुपौल टरिया के पंचायत भवन पर रूबी राय ने झंडा फहराया। बरहर चौक पर जदयू नेता उमेश कुमार सिंह एवं सुधीर मालाकार के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस का असर पर झंडा तोलन किया गया। भीषण ठंड के बावजूद भी जगह-जगह बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई तथा भारत माता की जय, गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारों से दसों दिशाओं को गूंजायमान कर रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.