February 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

माँ दुर्गा मंदिर का वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा पूजनोत्सव को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा-

माँ दुर्गा मंदिर का वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा पूजनोत्सव को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा-

नयागांव(सारण)थाना क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत के नयागांव बाजार में स्थित माँ दुर्गा मंदिर के प्रांगण में होने वाले माँ दुर्गा मंदिर के 9वां वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा पूजनोत्सव एवं चौबीस घंटे का अखण्ड अष्टयाम को लेकर गुरुवार को श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष,कुँवारी कन्या एवं बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।बैण्ड बाजे एवं घोड़े के साथ नयागांव बाजार से निकली कलश यात्रा रसूलपुर, महमूद चक, मकरा, नयागांव सहित कई गांवों का भ्रमण करते हुए रसूलपुर घाट गंगा नदी के पावन तट पर पहुंची।कलश यात्रा में आये सभी श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई।वहीं पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर जलभरी करवाया गया।गंगा नदी से पवित्र जल लेकर सभी श्रद्धालु भक्तजन कलश यात्रा के साथ दुर्गा मंदिर अष्टयाम स्थल पर पहुंचे उसके उपरांत पुरोहित के नेतृत्व में मंत्रोचारण के साथ चौबीस घंटे तक का अखण्ड अष्टयाम शुरू किया गया।इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति रसूलपुर के सदस्यों के अलावे पंचायत के पूर्व सरपंच जगरनाथ भगत,धनंजय सिंह, रामबाबू यादव,वृजलाल महतो,अमरनाथ चौरसिया, कृष्णा प्रसाद चौरसिया,सुभाष प्रसाद चौरसिया,भोला राय, सुनील राय,रंजीत कुमार चौरसिया,कमल राय,अभय कुमार,बालेश्वर राय,अशोक राय आदि सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.