April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वतंत्रता अंदोलन में पत्रकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई – काज़ी अब्दुल रहमान

स्वतंत्रता अंदोलन में पत्रकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई – काज़ी अब्दुल रहमान

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (रजि.) के द्वारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय- गाज़ी रौजा तिराहा, डॉ. अज़ीज़ अहमद रोड पर आयोजित किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काज़ी अब्दुल रहमान स्टाफ रिपोर्टर हिन्दुस्तान टाइम्स इंग्लिश डेली न्यूज पेपर ने कृतज्ञता राष्ट्र के ज्ञात – अज्ञात अमर बलिदानी शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया और तिरंगा गुब्बारा को छोड़कर कौमी एकता का संदेश दिया। उपस्थित सभी पत्रकारों ने राष्ट्र गान एव राष्ट्र गीत के उपरांत तिरंगे झंडे को सलामी दी और भारतीय संविधान को निष्पक्ष पत्रकारिता से संरक्षित बनाये रखने का प्रण लिया।
ध्वजारोहण में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि काज़ी अब्दुल रहमान स्टाफ रिपोर्टर हिन्दुस्तान टाइम्स इंग्लिश डेली न्यूज पेपर ने कहा कि स्वतंत्रता अंदोलन में पत्रकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता अंदोलन में पत्रकारों के योगदान का इतिहास है क्योंकि अखबार का संपादक जनता को प्रेरणा देते देते ही स्वयं नेता या नेता अपने विचारों को प्रकट करने और लोगों तक पहुंचाने के लिए समाचारपत्र को माध्यम बनाया और वह पत्रकार बन गया। वर्तमान पीढ़ी उस समय के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भावनाओं, उनके राष्ट्र प्रेम, त्याग और बलिदान के जनून का संभवतः अनुमान भी न लगा सके कि उन्होंने किस प्रकार धैर्य और साहस के साथ पत्र पत्रिकाओं का प्रकाशन व संपादक किया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि भारतीय संविधान जनता को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, न्याय, समानता, सदभाव, भाईचारा, गौरवमयी व बहुरंगी संस्कृति की गारंटी और समाज के सभी वर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार देता है। संविधान द्वारा न सिर्फ़ अधिकार किये गये हैं बल्कि हम अपने मौलिक कर्तव्य भी तय किये गये हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी, इरफानुल्लाह खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूर्वांचल नवेद आलम, मंडल अध्यक्ष गोरखपुर रफ़ी अहमद अंसारी, डा. अतीक अहमद, रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी,जिला अध्यक्ष गोरखपुर राकेश कुमार मिश्रा, जिला महासचिव डॉ. शकील अहमद,मो. आजम, अंशुल वर्मा, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, जुबेर आलम, श्रवण कुमार गुप्ता, सतीश मणि त्रिपाठी, अहद करीम खान, हाजी मुख्तार अहमद, डॉ. वेद प्रकाश निषाद, मो.अहमद खान, सुनील कुमार भारती, मुद्स्सिर हुसैन,मेराज अहमद, सतीश चंद्र, आशुतोष कुमार,सुरेंद्र सिंह, अवनीश त्रिपाठी, मोहम्मद इस्माइल, अजमेर आलम आदि पत्रकार गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.