January 27, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस- नयागांव (सारण)

1 min read

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस-
नयागांव (सारण)
नयागांव थाना क्षेत्र विभिन्न स्थानों पर 75वें गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर नयागांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक शशि शेखर एवं उतर बिहार ग्रामीण बैंक के ज्योति भारद्वाज ब्रजेश पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।नयागांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष मो जफरुद्दीन ने झंडोत्तोलन किया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि,गणमान्य व्यक्ति तथा पुलिसकर्मी मौजूद थे।वही स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भी झंडोत्तोलन किया गया जिसमे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वार्डन सुजाता कुमारी,गोगल सिंह इंटर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अरुण तिवारी ने झंडा फहराया राधिका प्रसाद मध्य विद्यालय में प्रधानाचार्य सरिता देवी,उप स्वास्थ्य केन्द्र में एडिसनल प्रभारी शिल्पी सिन्हा,शहीद राजेन्द्र स्मारक नयागांव बाजार में भाजपा के वरीय नेता नरेंद्र सिंह,उप डाकघर नयागांव में सब पोस्टमास्टर मनोज कुमार झा,पंचायत भवन नयागांव में मखिया लक्ष्मी देवी,सोनपुर मंडल भाजपा कार्यालय शेखडूमरी में मंडलाध्यक्ष संजीत चौरसिया,डीएन सीनियर सेकेंडरी महमूद चक में प्राचार्य अरुण कुमार यादव व उपप्राचार्य नीतीश कुमार ने झंडोत्तोलन किया। उत्क्रमित मध्य बहरेवा गाछी में प्रचार्य, महमूद चक में राजद नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा झंडोतोलन किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से बैजनाथ राम,उदय सिंह, रोहित कुमार,हरिदयाल राय, बिरेंदर सहनी,अजय सिंह,पूर्व सरपंच जगरनाथ भगत,पूर्व बीडीसी उदय कु सिंह,संजय सिन्हा, डॉ परशुराम प्रसाद, कृष्णा सिंह,मो नूरैन,संतोष पंडित तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.