January 29, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024” के सुर और ताल के संगम में डूबा पटना

फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024” के सुर और ताल के संगम में डूबा पटना

बेस्ट सिंगर फिल्म खेसारीलाल यादव, गोल्डन वाइस ऑफ ईयर चुने गए पवन सिंह और स्वर भूषण अवार्ड कुमार सोनू व अलका याग्निक

भोजपुरी मेहनत की भाषा है : रवि शंकर प्रसाद (सांसद)

रिपोर्ट  :नसीम रब्बानी, बिहार 
पटना, 29जनवरी 2024 : फिलमची भोजपुरी, श्याम स्टील और यशी फिल्म्स अभय सिन्हा के द्वारा रविवार को पहली बार बिहार की धरती पर वर्ल्ड क्लास म्यूजिक अवार्ड शो “फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024” का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत भोजपुरी के मशहूर गायक, अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी की आवाज में लोक संगीत से। उन्होंने अपनी आवाज से इस अवॉर्ड शो की धमाकेदार शुरुआत की। इसके बाद कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपने गाने पर ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों को नाइनटीज के गानों पर थिरकने को मजबूर कर दिया। तू मेरी आशिकी, तुझे देखा तो ये जाना सनम जैसे गानों की कुमार सानू ने लाइव प्रस्तुति दी।

मौके पर कुमार सानू ने कहा कि 60 साल बाद पहला म्यूजिक अवार्ड आया। एक्साइटेड था। नए कलाकार का हौसला बढ़ाया। इसमें हमें ऊर्जा मिलती है। यह अवॉर्ड हमारे योगदान को याद दिलाता है। वहीं पटना साहिब के सांसद रवि शंकर प्रसाद ने इस अवॉर्ड शो के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि मुझे खुशी हुई है कि भोजपुरी गीतों में जिनको अवार्ड दे रही है। भोजपुरी भाषा मेहनत का है। हाथ में रामायण हनुमान चालीसा थी। मॉरिसस गए और राष्ट्रपति बने। ये है भोजपुरी की ताकत। त्रिनिदाद टोबेगे के मंत्री के साथ घूम रहे हैं।

फिलमची म्यूजिक अवार्ड सूची

बेस्ट सिंगर मेल फिल्म खेसारीलाल यादव (संघर्ष २)

बेस्ट सिंगर फीमेल फिल्म प्रियंका सिंह ( माई द प्राइड ऑफ भोजपुरी)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर 2023 फिल्म रजनीश मिश्रा ( माई द प्राइड ऑफ भोजपुरी)

बेस्ट लिरिक्स राइटर 2023 फिल्म आशुतोष तिवारी (फिल्म आसरा)

बेस्ट डेब्यू सिंगर मेल फिल्म अमरजीत जयकार (विवाह ३)

बेस्ट डेब्यू सिंगर फीमेल संगीता कर्जना ( माई द प्राइड ऑफ भोजपुरी)

बेस्ट एल्बम सॉन्ग ऑफ़ द ईयर धानी हो सब धन बाटे आशी म्यूजिक

राइजिंग डिजिटल स्टार 2023 टुनटुन यादव

गोल्डन वॉयस ऑफ़ द ईयर 2023 पवन सिंह

ट्रेंडिंग वॉइस ऑफ़ द ईयर फीमेल शिवानी सिंह

वायरल वॉइस ऑफ़ द ईयर मेल अरविंद अकेला कल्लू

वायरल वॉइस ऑफ़ द ईयर फीमेल शिल्पी राज

भोजपुरी संगीत जनक स्वर्गीय चित्रगुप्त जी

फोक क्वीन ऑफ़ भारत सम्मान पद्म भूषण शारदा सिन्हा

इससे पहले खेसारीलाल यादव, पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, प्रवेश लाल यादव, कपिल शर्मा शो फेम असगर अली, अभिनेत्री स्मृति सिन्हा, नीलम गिरी, ऋतु सिंह की शानदार परफॉर्मेंस का पटना वासियों ने खूब लुत्फ उठाया। एंकरिंग संकेत और मोनालिसा ने किया। इस मौके पर फिलमची के ऑनर आदित्य पिट्टे, श्याम स्टील के ललित बेरीवाल, इंपा अध्यक्ष सह यशी फिल्म्स के अभय सिन्हा, फिलमची भोजपुरी के राजीव मिश्रा, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, निशांत उज्जवल, पीआरओ रंजन सिन्हा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.