April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में लाईफ लाईन फिजियोथेरेपी क्लीनिक का ग्रांड ओपनिंग

महुआ में लाईफ लाईन फिजियोथेरेपी क्लीनिक का ग्रांड ओपनिंग
नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी

वैशाली :- महुआ प्रखंड स्थित जवाहर चौक राज टावर के समीप तेल मील के सामने मंगलवार को लाईफ लाईन फिजियोथेरेपी क्लीनिक का ग्रांड ओपनिंग किया गया। क्लीनिक का उद्घाटन जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं पूर्व महुआ विधानसभा उम्मीदवार डॉक्टर आसमा परवीन ने फीता काटकर किया। इस मौके पर डॉक्टर आसमा परवीन ने डॉक्टर मोहम्मद सिब गतुल्लाह साहब को मुबारकबाद देते हुए कहा कि अब अच्छे इलाज के लिए महुआ वासियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पैरालेसीस हो या ज्वॉइन से रिलेटेड या शरीर में कहीं भी दर्द हो उसे आधुनिक मशीनों एवं एक्सरसाइज के द्वारा इलाज कर स्वस्थ बनाया जाएगा
डॉक्टर सिब गतुल्लाह ने कहा कि यहां कम पैसों में बेहतर ईलाज होगा। जैसे जोड़ों का दर्द, गठिया, गर्दन में दर्द मूवमेंट में दिक्कत ,घुटना में दर्द, पैरालेसीस हो इन सभी बिमारी का इलाज अच्छे ढंग से किया जाएगा ।इस मौके पर महुआ नगर पार्षद सभापति नवीनचंद्र भारती , उप सभापति रोमी यादव ,मोहम्मद असगर तेल मील, पूर्व वार्ड पार्षद हाफिज तौकीर सैफी,मोहम्मद शहजाद, मास्टर मोहम्मद इफ्तेखार आलम, मास्टर मोहम्मद अनवारूल हक,मोहम्मद नौशाद,मोहम्मद रिजवान अहमद,मौलाना कमर आलम नदवी, मोहमद फहीम,मोहम्मद कासिफ, मास्टर मोहम्मद शहजाद आलम, यकीन अहमद उर्फ ऊर्फी बाबू, मोहम्मद शमशाद आलम,मोहम्मद राजा,डॉक्टर सुमन सिन्हा, भाजपा लीडर असगर अली रमौली सहित आनेको लोगों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.