May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन में अभिभावकों का पदाधिकारी को मिल रहा पूरा सहयोग

शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन में अभिभावकों का पदाधिकारी को मिल रहा पूरा सहयोग
महुआ के सभी केदो पर छात्राएं हो रही काबिज
महुआ। रेणु सिंह
इंटर की परीक्षा गुरुवार को प्रथम दिन महुआ के सभी आठ केन्द्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में ली गई। परीक्षा को लेकर पदाधिकारी और पेट्रोलियम दस्ते भ्रमणशील रहे। हालांकि परीक्षा संचालन में अभिभावकों का पूरा सहयोग पदाधिकारी को मिल रहा है। जिसके कारण यहां पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है।
यहां अक्षयवट राय कॉलेज, वैशाली विद्यालय, प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर विद्यालय, मध्य विद्यालय बालक, एनएन कॉलेज सिंघाड़ा साइंस और आर्ट्स ब्लॉक, मध्य विद्यालय प्रेमराज और आरआर हाईस्कूल प्रेमराज में परीक्षा चल रही है। परीक्षा संचालक को लेकर प्रभारी एसडीओ सुधा रानी के अलावा विभिन्न पदाधिकारी, पेट्रोलियम दस्ते भ्रमणशील रहे। केंन्द्रों पर स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात किए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर 500 गज के गोलार्ध में निषेधाज्ञा लागू है।
प्रथम दिन दोनों फलियां में 23 परीक्षार्थी हुए अनुपस्थित:
महुआ। महुआ के सभी आठ केदो पर गुरुवार को प्रथम दिन कुल 3608 परीक्षार्थियों में 3585 शामिल हुए वहीं 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गए। प्रथम पाली में 3364 परीक्षार्थी में 3344 उपस्थित हुए। जिसमें 20 अनुपस्थित हो गए। वहीं द्वितीय पाली में 244 में 241 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें तीन अनुपस्थिति हो गए। यहां किसी भी केंद्र से ना तो कोई परीक्षार्थी कदाचार करते पकड़े गए और ना हीं कदाचार कराने में अभिभावक ही गिरफ्तार हुए। सभी केंद्रों पर शांति व्यवस्था कायम रही। यहां अभिभावक अपने परीक्षार्थियों को केन्द्रों पर छोड़कर परीक्षा के अंत तक दूर जाकर समय गुजारते हैं।
साइंस में बायोलॉजी के प्रश्न पत्र ने उलझाया:
महुआ। यहां प्रथम पाली में साइंस के परीक्षार्थियों के बायोलॉजी की परीक्षा ली गई। परीक्षार्थियों ने बताया कि सभी प्रश्न सिलेबस से ही पूछे गए थे लेकिन वह उन्हें उलझाए रखा। यहां दोनों पालियों में परीक्षा से छूटने के बाद सभी परीक्षार्थियों के चेहरे खिले थे और उनमें चमक दिख रही थी। परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्होंने जितने प्रश्न के हल करने थे उसे अपने अनुसार कर दिए। प्रश्न सिलेबस से पूछे जाने के कारण ज्यादा परेशानी नहीं आई। प्रश्नों में थोड़ा दिमागी उलझ दी गई थी। इधर परीक्षा की भीड़ भार को लेकर महुआ बाजार गुलजार हो रहा है। यहां पहले दिन जाम की स्थिति आई लेकिन ट्रैफिक के जवानों ने उसे संभाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.