कबीरपंथी विचारधारा के सहदेव प्रसाद सिंह अमीन नहीं रहे, शोक की लहर, माले ने दी श्रद्धांजलि
कबीरपंथी विचारधारा के सहदेव प्रसाद सिंह अमीन नहीं रहे, शोक की लहर, माले ने दी श्रद्धांजलि
ताजपुर / समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
ताजपुर/समस्तीपुर : – – –
2 फरवरी 2024
अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष सह भाकपा माले नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह के पिताजी मोतीपुर वार्ड-26 निवासी सहदेव प्रसाद सिंह अमीन(95) नहीं रहे। वे गत रात्रि 10 बजे मोतीपुर स्थित अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस लिये। मृत्यु की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के अंतिम दर्शनार्थ लोगों का तांता लग गया।
भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, आइसा के सुनील कुमार सिंह, कैलाश सिंह, आसिफ होदा, मो० गुलाब, संजीव राय, शंकर महतो, बासुदेव राय, मनोज कुमार सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव कुमार, ललन दास, मुकेश कुमार गुप्ता अर्जुन शर्मा, उपेंद्र शर्मा, ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, ई० सुरेंद्र प्रसाद सिंह, पंडित रामप्रसाद सिंह, वार्ड पार्षद मुकेश मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार राय, कबीरपंथी समाज के कुशो राय, विष्णु राय, राम लखन राय, जवाहर सिंह, रायबहादुर साह, ब्रहमदेव साह, ब्रहमदेव महतो अमीन, नागेश्वर ठाकुर अमीन, रमेश कुमार अमीन, शंकर सिंह अमीन, बैधनाथ राय अमीन प्रो० अशर्फी महेता, विमल चौधरी, सेवानिवृत्त फौजी दिनेश राय, दिनेश प्रसाद सिंह, महावीर सिंह, उपेंद्र शर्मा, मंजीत कुमार, शिवनारायण सिंह, बंगाल साह समेत बड़ी संख्या में वामपंथी एवं कबीर पंथी समाज के लोग मृतक का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दिया एवं शोक- संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया।
माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतक कबीर पंथी विचारधारा के थे। वे आजीवन समाज सेवा से जुड़े रहे।
मृतक का अंतिम संस्कार मोतीपुर स्थित उनके निजी जमीन में शुक्रवार को किया गया। मुखाग्नि उनके एकलौते पुत्र ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने दिया। मृतक शिक्षक पौत्र संजीत कुमार, अमीन सुजीत कुमार एवं बायोटेक छात्र विवेक कुमार से भरा- पूरा परिवार छोड़ गये।
