April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

माँ के जन्मदिन पर आयोजित साहित्यिक और सांस्कृतिक समारोह

माँ के जन्मदिन पर आयोजित साहित्यिक और सांस्कृतिक समारोह
पटना
किरण दृष्टि संस्था की संस्थापिका निधि राज ने माँ किरण ठाकुर के नाम पर संस्था स्थापित की हैं ।संस्था के चौथे वर्ष पर भी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ के जन्मदिन पर आज साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पटना आर्य कुमार रोड स्थित पॉपुलर रेजीडेंसी में किया गया। जहाँ शहर के गणमान्य शायर कवि,कलाकार,पत्रकार व गायक उपस्थित थे। कला व संस्कृति पुरुष व वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन चौधरी”सन्त”,बीजेपी कला संस्कृति विभाग के प्रदेश संयोजक बरूण कुमार सिंह,पटना दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख राज कुमार नाहर, वरिष्ठ साहित्यकार किरण सिंह, संस्था के निर्देशक मो नसीम अख़्तर, निधि राज व किरण ठाकुर ने जन्मदिन दीप प्रज्वलन किया। साथ ही किरण दृष्टि प्रकाशन से प्रकाशित हुई डॉ सिमी वर्मा की किताब “फुग्गेवाली”का विमोचन भी हुआ। मंच संचालन लेखक रवि श्रीवास्तव ने किया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ उषा सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर रौशन कुमारी झुमरी, एस राज,अभिषेक मिश्रा, मीना कुमारी परिहार, डा.अर्चना त्रिपाठी,सुनीता रंजना आदि ने अपने कला प्रदर्शन से उपस्थित लोगो का दिल जीत लिया।
निधि राज की मां के जन्मदिन को सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की ओर मां को दीर्घायु होने की कामना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.