April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्री श्री 1008 महंत रामानंद दास जी महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई

श्री श्री 1008 महंत रामानंद दास जी महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई


पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पू की रिपोर्ट।
पातेपुर श्रीरामजानकी स्थान में शनिवार को स्थान के तत्कालीन साकेतवासी महंत परमपूज्य श्री श्री 1008 श्री रामानंद दास जी महाराज की साकेतगमन पुण्य दिवस मनाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में अनुगृहीत अनुयायी साधु-संत, धर्मावलंबी उपस्थित रहे। बड़े महंत संत श्रीकांत शरण दास, स्थान के महंत बाबा विश्वमोहन दासजी महाराज के मंगलानुशासन में स्थान के राजपुरोहित आचार्य पंडित देवेंद्र झा के नेतृत्व में संस्कृत महाविद्यालय के आचार्यों-विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार से फूलों से सुसज्जित स्मारक परिसर में स्थापित महाराज जी की प्रतिमा का महातीर्थ जल, नाना प्रकार की दिव्योषधि-रसायन, सुगंधियों से अभिषेक किया।

विविधोपचार पूजा की। इसके बाद परिसर में उपस्थित संत-साधुओं व अन्य श्रद्धालुओं ने पुष्प व माला अर्पित कर अपनी श्रद्धा निवेदित की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सनोज पासवान,अवर निबंधन पदाधिकारी अमृता कुमारी, डाक्टर श्याम सुंदर सिंह, महंत वृजमोहन दास जी महाराज, महंत प्रेमदास ब्रह्मचारी, कृष्ण किशोर दास जी महाराज, महंत दयानंद साहेब, महंत राघव दास, पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मुखिया उषा गुप्ता के पति अमित कुमार उर्फ नटवर, कुन्दन शर्मा, आदि के साथ ही ही प्रखंड क्षेत्र के एवं आसपास के भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।[

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.