April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों को गम्भीरता से लेंगे कोषांगों के नोडल पदाधिकारी-जिलाधिकारी

निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों को गम्भीरता से लेंगे कोषांगों के नोडल पदाधिकारी-जिलाधिकारी

 

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार,वैश्सली, बिहार

हाजीपुर, : आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष, सहभागितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला में कुल 22 कोषांगों का गठन किया गया है। गठित किये कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ वैशाली समाहरणालय सभागार में बैठक कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा कहा गया कि सभी नोडल पदाधिकारी निर्वाचन के कार्यों को गम्भीरता से लेंगे और ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पदाधिकारी निर्वाचन संबंधी कार्य किये हुए हैं और अनुभवी हैं, परन्तु प्रत्येक चुनाव एक नया चुनाव होता है और नये तरीके से शुरूआत करनी होती है। निर्वाचन आयोग से भी समय-समय पर गाईड लाईन्स प्राप्त होते हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कोषांग तत्काल प्रभाव से क्रियाशील हो जायेंगे। कोषांग से संबंधित

कार्यालय में फ्लैक्स लगाकर कोषांग का नाम प्रदर्शित करना होगा। सभी नोडल पदाधिकारी कोषांग में प्रतिनियुक्त अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों के बीच कार्यों का बैटवार करेंगे। सभी वरीय पदाधिकारी नियमित अंतराल पर कोषांग के कार्यों का अनुश्रवण करेंगे। कोषांग के लिए सभी जरूरी सामग्रियों की मांग स्पष्ट अधियाचना के साथ करेंगे और सक्षम स्तर से अनुमोदनोंपरान्त कार्यादेश देंगे।

गठित किये गये कोषांगों में कार्मिक कोषांग का वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्त्ता वैशाली को बनाया गया है जिसका कार्य स्थल जिला स्थापना शाखा निर्धारित किया गया है। बजगृह-सह-ईवीएम / वीवीपैट कोषांग का वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त वैशाली को बनाया गया है। प्रशिक्षण कोषांग का नोडल पदाधिकारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी को बनाया गया है और उसका कार्य स्थल जिला पंचायत कार्यालय प्रकोष्ठ में निर्धारित किया गया है। आदेश आचार संहिता कोषांग का वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता वैशाली तथा इसका नोडल प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा को बनाया गया है। इसका कार्य स्थल जिला गोपनीय प्रशाखा में ही रखा गया है। इसके अतिरिक्त परिवहन कोषांग, सामग्री कोषांग, अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, फ्लाईंग स्क्वॉड एवं स्टैटिक सर्विलांस, विडियो सर्विलांस टीम, चुनाव प्रर्यवेक्षक एवं प्रोटोकॉल कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग, अर्धसैनिक बल कोषांग, मतपत्र / पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग, मीडिया कोषांग, विडियो ग्राफी-सह-वेव कास्टिंग कोषांग, स्वीप कोषांग, जिला कम्युनिकेशन प्लांन कोषांग, कार्मिक कल्याण कोषांग, सिंगल विन्डो सिस्टम कोषांग, वोटर हेल्प लाईन-शिकायत एवं समाधान कोषांग तथा नाम निर्देशन कोषांग का गठन किया गया है।

जिलाधिकारी के द्वारा सभी नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी कोषांग अगले चार दिनों के अंदर अपना ई-मेल आईडी बना लेंगे ओर उसकी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को देंगें। कोषांगों से प्रत्राचार ई-मेल के माध्यम से किया जायेगा। सभी नोडल पदाधिकारी प्रतिदिन अपने कोषांग का ई-मेल चेक करेंगे एवं प्राप्त निर्देश का अनुपालन करते हुए उसका तत्काल निष्पादन करेंगे।

इस बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्त्ता श्री विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त मो० शम्स जावेद अंसारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकरी श्री मनोज कुमार, जिला पीजीआरओ श्रीमती राखी केशरी, अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर श्री राम बाबु बैठा, अनुमंडल पदाधिकारी महुआ सुश्री चन्द्रिका अत्री, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री किशोर कामत, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री हरेन्द्र राम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो० शाजिद, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमति प्रियंका सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी श्री नीरज कुमार, श्रम अधीक्षक श्री शशि कुमार सक्सेना, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री अमृतांश ओझा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धीरेन्द्र कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री वेदनारायण सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।[

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.