स्व बद्री चौधरी का जीवन सादगी से भरा था : डॉ मुकेश
स्व बद्री चौधरी का जीवन सादगी से भरा था : डॉ मुकेशरौ शन। (सतलोकवासी बद्री चौधरी को पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई भाव पूर्ण श्रद्धांजलि । )
रिपोर्ट सुधीर मालाकार, ग्रुप एडिटर -बिहार
वैशाली !महुआ, प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत चक्कुमर निवासी सतलोक वासी स्वर्गीय बद्री चौधरी के श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित होकर महुआ के लोकप्रिय राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन सहित अन्य गण्यमान लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि देते हुए महुआ विधायक ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी का जीवन सादगी पूर्ण था, ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति दें। इस मौके पर वैशाली जिला जायसवाल संघ के जिला अध्यक्ष अमरजीत जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय बद्री चौधरी का जीवन पूर्णरूपेण सादगी से भरा था, वे सच्चे हृदय के व्यक्ति थे ,जिनके ऊपर दुनिया भी छल प्रपंच का प्रभाव नहीं पड़ सका । 
पंचायत के मुखिया विजय कुमार उर्फ मिंटू राय ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए स्वर्गीय बद्री चौधरी को पुष्पांजलि अर्पित की । स्वर्गीय चौधरी सत्संगी तो थे ही, साथ ही साथ में मानव मूर्ति के स्वरूप थे। जिनके ऊपर सांसारिक विडंबनाओ का प्रभाव नहीं पड़ सका ।वैसे महान आत्मा को सद्गुरु अपने चरणों में जगह दें ।श्रद्धांजलि समारोह में गया प्रसाद चौधरी, शंभू चौधरी , रघुनाथ चौधरी के अलावे अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे ।
