समय से कैंसर की पहचान व उपचार से किया जा सकता है काबू : डॉ एम के रंजन । (विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान का आयोजन
समय से कैंसर की पहचान व उपचार से किया जा सकता है काबू : डॉ एम के रंजन । (विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान का आयोजन)
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली ! हाजीपुर ,विश्व कैंसर दिवस पर जिले के कई स्वास्थ्य संस्थानों पर कैंसर स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया ।इस अभियान में महुआ प्रखंड क्षेत्र के परसौनिया ग्राम स्थित देव डेंटल केयर के तत्वाधान में विश्व कैंसर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य कैंसर के जोखिमों और उसके बचाव के तरीके को आमजन के बीच में लाना है ।समारोह को सम्बोधित करते हुए दंत चिकित्सक डॉ एम के रंजन ने कहा कि कैंसर के कई प्रकार हो सकते हैं ।यदि समय पर उसकी पहचान कर ली जाए तो सफल उपचार कर अच्छे परिणाम की संभावना को बेहतर बनाया जा सकता है। एक शोध के मुताबिक भारत में हर 9 में से एक व्यक्ति को कैंसर होने का खतरा होता है। वह चाहे महिला हो या पुरुष ।वर्ष 2022 के आंकड़ों की बात करें तो बिहार में 16 लाख से अधिक लोग मुंह के कैंसर से ग्रसित हैं । महिलाओं में स्तन एवं गर्भाशय कैंसर के खतरे बढ़े हैं ।मुंह के कैंसर के जोखिमों को कम करने के लिए उचित मौखिक स्वच्छता व्यवहार आवश्यक है ।मुंह के अधिकांश कैंसर तंबाकू के उपयोग ,शराब पीने या दोनों से संबंधित हो सकते हैं।अपने मुंह में होने वाली किसी भी बदलाव का नजर रखना आवश्यक है ।यदि मुंह में छाले जो 3 सप्ताह से ठीक नहीं होते ,मुंह में लाल और सफेद धब्बे दिखे या मुंह सर और गर्दन के क्षेत्र में असामान्य गांठ ,सूजन महसूस हो तो तुरंत दंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के लिए दांतों के को दिन में दो बार ब्रश करें ,माउथ वास का इस्तेमाल करें ।नियमित नजदीकी दंत चिकित्सक से मुंह के कैंसर की जांच कारण प्रारंभिक स्तर पर कैंसर की पहचान हो जाने पर इसके जोखिमों का उपचार से ठीक किया जा सकता है ।विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग व कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य तभी पूर्ण होगा जब हम और हमारा समाज कैंसर मुक्त दुनिया बनाने की शपथ लें ।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष ने मुंह, दांत ,गले की जॉच कराया।
