गोरौल थाना क्षेत्र के गोढ़ीया चौक के निकट से पुलिस ने सात किलो गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को भी लग्जरी वाहन के साथ गिरफ्तार किया है.
गोरौल थाना क्षेत्र के गोढ़ीया चौक के निकट से पुलिस ने सात किलो गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को भी लग्जरी वाहन के साथ गिरफ्तार किया है.
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि गुप्त सुचना मिली कि एक व्यक्ति सफ़ेद रंग के बरेजा गाडी से गांजा लेकर एन० एच० 22 से होकर जाने वाला है. सुचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गए थाना क्षेत्र में संघन जांच पड़ताल शुरू किया.
इसी दौरान में एन० एच० 22 के गोढीयां के निकट एक सफ़ेद रंग की बरेजा कार को काफी तेजी से गोढ़ीया चौक एन० एच० 22 के रास्ते मुजफ्फरपुर की ओर से आते हुए दिखाई दिया,
जिसे पुलिस बल के सहयोग से घेरा बंदी कर रोका गया ,
जिसका नम्बर बीआर 33पीए-6392 थी . वाहन में एक व्यक्ति बैठा था जिसकी पहचान थाने के ही गोरौल गांव निवासी त्रिभुवन झा के पुत्र अंशू कुमार के रूप में किया गया.
वही जब वाहन की तलासी लिया गया तो बड़ा-सा चैन वाला बैग के अन्दर से एक लाल रंग के प्लास्टिक बैग में कई पैकेट बना कर लपेटा हुआ गाजा बरामद किया गया.
साथ ही तस्कर को गिरफ्तार करते हुए गाड़ी को जप्त कर लिया गया है.
गिरफ्तार अभियुक्त को हाजीपुर जेल भेज दिया गया है.
