टॉप 10 के वांछित और तीन लाख का इनामी अपराधी गिरफ्तार
टॉप 10 के वांछित और तीन लाख का इनामी अपराधी गिरफ्तार
महुआ। रेणु सिंह
टॉप 10 के वांछित और तीन लाख का इनामी अपराधी को महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी पुलिस ने काफी सक्रीयतापूर्वक की। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में रविवार को जेल भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महुआ अनुमंडल के राजापाकर थाना अंतर्गत बनघाड़ा निवासी दिलीप कुमार उर्फ छोटू उर्फ दिलीप कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराधी पर लाख का इनाम घोषित था और वह टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था। उक्त अपराधी को गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महुआ डीएसपी सुरभ सुमन के नेतृत्व में पुलिस और एसटीएफ की टीम गठित की गई थी। टीम ने विभिन्न सूत्रों से जानकारी प्राप्त कर उक्त अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
विभिन्न जिलों के अलावा कई राज्यों में भी है वांछित:
गिरफ्तार अपराधी अंतरजिला ही नहीं बल्कि अंतर राज्यीय गिरोह में शामिल बताया गया है। पुलिस के अनुसार रांची के लालपुर, झारखंड के चांदिल्य, उत्तर प्रदेश के चंदौली थाने के अलावा पटना के कंकड़बाग और सुल्तानगंज, सारण के गरखा, नालंदा के लहेरी, वैशाली के गंगा ब्रिज, नगर थाना आदि में विभिन्न अपराधिक मामले में दर्ज है।
