जन सुराज पार्टी के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
जन सुराज पार्टी के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
गोरौल प्रखंड के चकिया गांव में मंगलवार को जन सुराज पार्टी के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन अनुमंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया. सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रमेश पासवान ने करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर के संदेश को जन जन तक पहुँचाना है. बिहार का विकास सही लोग ,सही सोच व सामूहिक प्रयास से ही संभव है.
बिहार की हालत आप लोगो से छुपा नही है.
शिक्षा, स्वास्थ्य सब बदहाली के कगार पर है.
किसानों की हालत बद से बद्तर है यह कहने की आवश्यकता नही है.
जबतक सही सोच अच्छे विचार के लोग राजनीति में नही आयेगे तब तक लोग खुशहाल नही हो सकते है.
समग्र विकास का एक मात्र रास्ता जन सुराज ही है .
बिहार को बदलने और इसको देश के अग्रणी राज्यो की श्रेणी में लाने के लिये एक नई राजनीति व्यवस्था की जरूरत है जो जन सुराज के रास्ते ही संभव है.
सभा का संचालन अरविंद कुमार सिंह उर्फ भदर सिंह ने किया.
वही सभा मे अरुण बैठा,परमहंस सिंह, लालदेव कुशवाहा, ब्रजेश कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।
