April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पर वैसे बच्चों को पेंसिल बैंक के माध्यम से पुरस्कृत किया गया जिन बच्चों ने जनवरी माह में सबसे अधिक दिनों तक अपने वर्ग कक्ष में उपस्थिति दर्ज करवाई थी।

गोरौल प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पर वैसे बच्चों को पेंसिल बैंक के माध्यम से पुरस्कृत किया गया जिन बच्चों ने जनवरी माह में सबसे अधिक दिनों तक अपने वर्ग कक्ष में उपस्थिति दर्ज करवाई थी।
इन बच्चों में पिछले शनिवार को संपन्न साप्ताहिक मूल्यांकन में बेहतर परिणाम लाने वाले बच्चे भी शामिल हैं।
शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में संपन्न इस गतिविधि में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने वर्ग 4 के छात्र दिव्यांशु कुमार को जनवरी माह में सभी कार्य दिवस पर वर्ग कक्ष में उपस्थित रहने पर पेंसिल सेट देकर पुरस्कृत किया। वहीं नवनियुक्त शिक्षक विपिन कुमार ने वर्ग तीन की छात्रा स्नेहा, आरुषि ,अनु, आयुष, आकृति ,मानसी, रिद्धि, दीपक, अभिराज एवं शुभम को अपने वर्ग में सर्वाधिक दिन उपस्थित रहने पर पेंसिल देकर पुरस्कृत किया। विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापिका आनंद कुमारी ने वर्ग 4 के छात्र आदित्य, अनुप्रिया, सत्यम को अपने वर्ग में सर्वाधिक दिन उपस्थित रहने पर पुरस्कृत किया ।वही वर्ग 8 के छात्र अंकित, अमित, स्वीटी, सलोनी, अभिलाशा ,विवेक ,अमृता ,प्रियंका, ऋषि ,कल्पना ,गुलशन सहित रागिनी, मीनाक्षी ,निरेका ,चांदनी ,सोनम ,आयुष राज, दिवाली माझी, दीपक, अभिराज, दिव्या, अनुप्रिया, सूरजमुखी सहित उन बच्चों को साप्ताहिक मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर पेंसिल देकर पुरस्कृत किया गया। मालूम हो कि प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को बच्चों का साप्ताहिक मूल्यांकन लिया जाता है। इस संबंध में वर्ग 3 एवं 4 के वर्ग शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि महीने के अंत में बच्चों को उनकी उपस्थित बताना और सर्वाधिक दिन उपस्थित रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किए जाने के कारण वर्ग कक्ष में लगातार उपस्थित रहने वाले बच्चों की संख्या बड़ी है ।इसका प्रभाव दूसरे वैसे बच्चों पर भी अच्छा दिखने लगा है जो अनियमित विद्यालय आते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.