April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

क्रिकेट टूर्नामेंट में मुजफ्फरपुर ने पटना को 23 रनों से पछाड़ा

क्रिकेट टूर्नामेंट में मुजफ्फरपुर ने पटना को 23 रनों से पछाड़ा
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय गांधी मैदान में खेले जा रहे स्व शिव राय स्मृति सीजन फर्स्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मंगलवार को मुजफ्फरपुर और पटना के बीच खेला गया। खेल में मुजफ्फरपुर की टीम ने पटना पर दबाव बनाते हुए 23 रनों से जीत हासिल की।

खेल काफी रोमांचक हुआ, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ अंत अंत अंत तक जमी रही। दूसरे क्वार्टर फाइनल में जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी स्टार इलेवन मुजफ्फरपुर की टीम ने 15.3 ओवर में 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वही जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना एक्सप्रेस टीम 19.3 ओवर में मात्र 108 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह मुजफ्फरपुर टीम को 23 रनों से बढ़त मिली और उसे जीत का सेहरा दिया गया। खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए विजेता टीम के खिलाड़ी नवीन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। नवीन अपने टीम के लिए 13 रन बनाकर 03 विकेट भी झटके। कॉमेंटेटर मनीष और धर्मेंद्र ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। टूर्नामेंट के आयोजक चंदन इलेवन द्वारा खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था की गई है। टूर्नामेंट देखने के लिए महुआ नप सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, पूर्व पार्षद अभिषेक, संजय गुप्ता, ब्रजेश पटेल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.