रेलवे स्टेडियम सोनपुर में टीम मैकेनिकल ने टीम आरपीएफ को दो रन से हराकर शानदार शुरुआत किया
रेलवे स्टेडियम सोनपुर में टीम मैकेनिकल ने टीम आरपीएफ को दो रन से हराकर शानदार शुरुआत किया
रिपोर्ट :फैज़ खान, बिहार 
अंतर्विभागीय रेलवे टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 के उद्घाटन मैच रेलवे स्टेडियम सोनपुर में टीम मैकेनिकल ने टीम आरपीएफ को दो रन से हराकर शानदार शुरुआत किया।मैच के शुरुआत में मुख्य अतिथि माननीय मंडल रेल प्रबंधक महोदय एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी माननीय मंडल कार्मिक अधिकारी/प्रभारीने गुब्बारा उड़ाकर किया एवं दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय किया। टॉस जीतकर टीम मैकेनिकल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।निर्धारित 20 ओवर में ऑल आउट होकर 107 रन बनाया। टीम आरपीएफ ने निर्धारित 20 ओवर में 8विकेट के नुकसान पर 105 रन ही बना सकी।इस तरह से टीम मैकेनिकल ने 2 रन से मैच जीत लिया।टीम मैकेनिकल के तरफ से अनुपम 31 रन, कप्तान चंदन सिंह 14, राजू यादव 9 रन एवं शिव शंकर मंडल 5 रन का योगदान दिया।टीम आरपीएफ के सफल गेंदबाज अमरेश 3 विकेट,चंदन पांडे 2 एवं रवि प्रकाश ने 2 विकेट हासिल किया। आरपीएफ के तरफ से विशाल 27 रन, रवि प्रकाश 25 एवं विनय 12 रन बनाए।टीम मैकेनिकल के तरफ से आनंद 3 विकेट, राजू यादव 2 विकेट एवं सुनील कुमार राय 2 विकेट लिया।
