April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक महिला पर डायन का आरोप लगा कर मार पीट करते हुए मुत्र पिलाया।

एक महिला पर डायन का आरोप लगा कर मार पीट करते हुए मुत्र पिलाया।

गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो दूल्ह गांव में कुछ लोगो ने एक महिला पर डायन का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर अखाद्यय सामग्री पिला दिया.
इस मारपीट में दो महिला सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये.
सभी जख्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में कराया गया.
जहा से सभी को हाजीपुर रेफर कर दिया गया है. इतना ही नही घर के दूसरे महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया है.

इस सम्बंध में गांव के ही रामनाथ राय के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाते हुए कहा कि उसके भाभो पर डायन होने का आरोप लगाते हुए गांव के ही कुछ लोग आ धमके और भद्दी भद्दी गाली देते हुए कहा कि तुम हमारे पोते पर जादू टोना कर दी है .
यह डायन है इसको पकड़कर पेशाब पिलाओ और सभी ने मिलकर जबरन पिला दिया.
जब उसका भाई लालबाबू राय अपने पत्नी को बचाने दौरा तो उसे लोहे की रड से मारपीट कर जख्मी कर दिया.
साथ ही दूसरे भाई शंकर राय एवं भतीजे को भी बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया. इतना ही नही उसके गूंगी पत्नी को भी सभी ने बाल पकड़कर घसीटते हुए उसके संवेदनशील अंगों के साथ छेड़छाड़ करने लगा.
विवाद का कारण गांव के ही रमाशंकर राय का पोता कुछ दिनों से बीमार चल रहा था. इसी को लेकर उक्त महिला पर डायन का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित किया जाता है.

जब पीड़ित परिवार विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट किया जाता है.
इस मामले में रामा शंकर राय, विश्वनाथ राय, प्रशांत कुमार विपिन राय, ,गौरी शंकर राय, छोटु कुमार फूलबाबू कुमार, लखिन्द्र राय, राहुल कुमार,सचिन कुमार,मनोज राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.