गोरौल थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर हरशेर से एक नाबालिग लड़की अपहरण।
गोरौल थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर हरशेर से एक नाबालिग लड़की अपहरण।
थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर हरशेर गांव से कुछ लोगो ने एक नवालिंग लड़की का अपहरण हथियार के बल पर कर लेने का मामला सामने आया है.
इस सम्बंध में अपहृता के पिता के द्वारा थाने में दर्ज कराई गयी प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि वह एक गरीब मजदूर व्यक्ति है.
मजदूरी के शीलशीले में घर से बाहर आते जाते रहते है. इसी का फायदा उठाते हुए हार्डवेयर के दुकान में काम करने वाला एक व्यक्ति ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ उसके पुत्री के साथ छेड़खानी किया करता था. इसकी शिकायत वह मकान मालिक पप्पू पांडेय से किया,लेकिन उसके सहयोग से ही उसका अपहरण किया गया है. पंचायत भी हुई लेकिन सभी आरोपी नही माने और छेड़छाड़ का शीलशिला जारी रखते हुए हथियार के साथ कई लोग आ धमके और मोटरसाइकिल से उसके नवालिंग पुत्री का अपहरण कर ले गया.
इस मामले में नरायनपुर बेदौलिया गांव निवासी राकेश राम एवं राकेश की मां, विंदेश्वर राम , भगवानपुर थाना क्षेत्र के मंगनपुर गांव निवासी पप्पू पांडेय, मकदूमपुर गांव निवासी प्रभात कुमार, मजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के शाहपुर मारीचा गांव निवासी कौशल पासवान, सहित 6 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.आसपास के भी कई लोगो से पूछताछ किया गया है. नवालिंग की बरामदगी के लिये सघन छापेमारी की जा रही है। जल्द ही बरामद कर लिया जायेगा.
