April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अविश्वास प्रस्ताव खारिज मुन्ना कुमार कुर्सी बचाने रहे सफल।

अविश्वास प्रस्ताव खारिज मुन्ना कुमार कुर्सी बचाने रहे सफल।

रिपोर्ट :ज़ाहिद वारसी, गोरौल वैशाली 
शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख के विरूद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया. सुबह 11 बजे प्रखंड के सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के साथ बोटिंग कराई गई.
इस चर्चा में प्रमुख ,उपप्रमुख के अलावा कुल 18 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे.

बैठक का संचालन कर रहे कार्यपालक पदाधिकारी व बीडीओ उदय कुमार ने प्रमुख के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने की घोषणा करते हुए बताया कि कुल 18 मत में से 9 मत अविश्वास के विरोध में और 8 मत अविश्वास के पक्ष में पड़ा.

वही एक मत को रद्द कर दिया गया . वर्तमान प्रमुख मुन्ना कुमार अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे.
बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार भी उपस्थित थे. अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने से जहा प्रमुख के समर्थकों में खुशी की लहर थी . वही दूसरी ओर अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में आये समिति सदस्यों में मायूशी देखी गयी है. बीते 3 जनवरी 2024 को असंतुष्ट पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास लगाया था,
जिसके वाद से चर्चा का बाजार गर्म चल रहा था. प्रमुख हाई कोर्ट की भी शरण लिया था. सब कुछ के बाबजूद मुन्ना कुमार ने अपनी प्रमुख की कुर्शी बचाने के साथ ही इस मामले का पटाक्षेप हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.