April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रिपोर्ट :ज़ाहिद वारसी, गोरौल वैशाली 

घर में लगी आग लाखों का सम्पत्ति जल कर राख।

रिपोर्ट :ज़ाहिद वारसी, गोरौल वैशाली 

गोरौल नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 5 स्थित एक घर में आग लग जाने से घर में रखे सारा सामान सहित नगदी भी जलकर राख हो गया . बताया गया है कि मखदूमपुर गांव निवासी प्रमोद पासवान के घर में लोग रात में खाना खाकर सो गये थे . इसी बीच घर में आग लग गई . आग की लपटों की गर्मी से घर के लोगों की नींद खुली तो देखा कि आग लगी हुई है . सोर मचाने
पर आसपास के लोग जुटे और आग पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते झोपड़ीनुमा घर जल कर राख हो गया .
घर में रखे अनाज , कपड़ा , बर्तन के अलावे नगद राशि भी जलकर राख हो गया . इस अग्निकांड की सूचना पर अंचल कार्यालय से राजस्व कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया और बताया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सहयता उपलब्ध करायी जायेगी .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.