बच्चों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
बच्चों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
महुआ। रेणु सिंह
सांस्कृतिक कार्यक्रम पर स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश की गई। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध होते रहे। उनकी हर प्रस्तुति पर लोग तालियां बजाने को मजबूर हुए और कार्यक्रम देखने के लिए अंत अंत तक जम रहे।
अवसर था शुक्रवार को यहां कालीघाट स्थित भाभा आवासीय विद्यालय के 24 में वार्षिकोत्सव का। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने स्वागत गान से की। मनीष कुमार सिंह के उद्घोषक में देश भक्ति, फिल्मी, लोकगीत आदि पर बच्चों की आकर्षक नृत्य हुई। कार्यक्रम में बैठे दर्शक उठने का नाम नहीं लिए। स्कूल के शिक्षिकाओं द्वारा भी आकर्षक नेट प्रस्तुत की गई। जिसे लोगों ने सराहा। यहां आगंतुकों का स्वागत स्कूल के प्राचार्य सह निदेशक सुधीर कुमार सिंह ने किया।
