April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सरस्वती प्रतिमा विसर्जन पर शिव चर्चा का आयोजन

सरस्वती प्रतिमा विसर्जन पर शिव चर्चा का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन शुक्रवार को महुआ के सभी जगह पर विधि विधान के साथ कर दिया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती को विदाई दी। इस बीच लाउडस्पीकर में बजते रहे विदाई गीत से लोगों का आंख नम होते रहा। प्रतिमा विसर्जन के मौके पर फुलवरिया पश्चिम काली स्थान पर शिव चर्चा का आयोजन किया गया। जहां पर श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन होते रहे।

शिव चर्चा के मौके पर महिलाओं की भीड़ हुई। उन्होंने शिव की स्तुति कर उनकी चर्चा की। यहां पर श्रद्धालुओं ने कहा कि भगवान शिव सबके गुरु है। उनके बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है। भगवान शिव ही एक ऐसे देवता है जिन्होंने स्वयं विष पीकर नीलकंठ बने और धरती को बचाया। श्रद्धालु ने कहा कि भगवान शिव देवताओं के भी गुरु है। सारे शुभ कार्यों में उनकी सहभागिता होती है। इस मौके पर शिव भक्ति गीत गाकर महिला श्रद्धालु स्थल को भक्ति में डुबो दिया। श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इधर वाया नदी के विभिन्न घाटों, सरसई सरोवर, रानीपोखर, सेहान पोखर, कन्हौली पोखर, लक्ष्मीपुर, मिर्जानगर, हुसेनपुर करैलामन झील आदि जलाशयों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.