April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व उपमुख्यमंत्री को महुआ आगमन को लेकर विधायक ने किया स्थल निरीक्षण

पूर्व उपमुख्यमंत्री को महुआ आगमन को लेकर विधायक ने किया स्थल निरीक्षण
महुआ। रेणु सिंह
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आगामी 25 फरवरी को महुआ गांधी मैदान में आगमन होगा। चुनावी कार्यक्रम के दौरान वे यहां गांधी मैदान में पहुंचकर कार्यकर्ताओं और आम जनता से रूबरू होंगे। श्री यादव के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय विधायक द्वारा शनिवार को यहां पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया गया।
स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन ने कार्यकर्ताओं के साथ यहां गांधी मैदान पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मैदान की स्थिति को हर एक एक बिंदुओं पर निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने जवाहर चौक स्थित एक भवन में अपनी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जहां पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टिप्स दिए। इस दौरान विधायक डॉ रोशन ने बताया कि चुनावी कार्यक्रम के दौरान श्री यादव महुआ के गांधी मैदान में पूर्वाहन 10:30 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वे समस्तीपुर जाएंगे। उनके साथ पार्टी के अशोक यादव, केदार यादव, रणविजय यादव, रामाशंकर यादव, मिंटू यादव, प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम रब्बानी आदि भी थे। इधर राजद नेता बालेंद्र दास ने भी पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री यादव की महुआ आगमन पर उनके कार्यक्रम की सफलता को लेकर दौर शुरू कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.