बाबा रहमततुल्लाह अलैह के मजार पर दो दिवसीय उर्स का आयोजन किया जायेगा
आगामी 22 फरवरी को गोरौल प्रखंड के हरसेर गांव स्तिथ वाया नदी तट पर स्थित संभालू शाह बाबा रहमततुल्लाह अलैह के मजार पर दो दिवसीय उर्स का आयोजन किया जायेगा . उर्स के आयोजक कमिटी के सचिव इरशाद अहमद ने बताया कि पहले दिन जलसा का कार्यक्रम आयोजित की गयी है,जिसमे मौलाना और नाथ खा द्वारा तकरीर का कार्यक्रम है. दूसरे दिन दोपहर में सभालु शाह बाबा के मजार पर इनायतनगर से सर्वधर्म अनुनायी द्वारा चादर निकाली जायगी. जो गोरौल चौक से गुजरते हुए मजार पर पहुचेगा. वही रात्रि में बनारस और गया सहित विभिन्न जगहों के महिला पुरुष कलाकार द्वारा कब्बाली का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा . इस अवसर पर मजार कमिटी के सदस्य , मो हकीम, मो ईसा, रघुनाथ महतो, उमाकांत पांडे , लाल बाबु साह, शिव शरण पासवान , मोहन पासवान , फैज वारसी, मो जमाल सहित अन्य सभी ने बताया कि उर्स के दौरान मेला भी लगाया जायेगा , और यह उर्स आपसी भाईचारे एवं सहयोग से सभी लोग मिल जुलकर मनाते हुए आ रहे हैं,
