April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

आगामी पच्चीस फरवरी को महुआ के गांधी मैदान में जन विश्वास यात्रा के दौरान पुर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की आयोजित जनसभा की सत प्रतिशत सफलता को लेकर पातेपुर की पुर्व विधायक सह राजद नेत्री प्रेमा चौधरी के इमादपुर स्थित आवासीय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मकबूल अहमद की अध्यक्षता में राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने कहां की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की महुआ में आयोजित जन सभा ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से ही जुट जाएं। पुर्व विधायक ने कहा की पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की भागीदारी सत प्रतिशत इस कार्यक्रम में हो इसे लेकर भी युद्ध स्तर पर कार्यकर्ता जन सम्पर्क अभियान चलाएं। इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार पर भी निशाना साधा एवं कहा की नेता प्रतिपक्ष की लोकप्रियता से नीतीश कुमार के साथ ही भाजपा घबरा गई है। आने वाले चुनाव में भाजपा उन दोनों दलों को सबक सिखायेगी । कार्यकर्ताओं ने कहा कि महुआ में आयोजित कार्यक्रम में पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से पच्चीस हजार से ज्यादा लोग पहुंचेंगे।
बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश, पुर्व प्रमुख राज नारायण, पुर्व मुखिया ललित राय,मनीष राय, पुर्व जिला पार्षद सदस्य सीताराम राय, बांकेलाल राय, पुर्व उप प्रमुख मुकेश कुमार उर्फ पिंटु यादव, धर्मेंद्र यादव, गणेश राय, पुर्व सरपंच बिंदेश्वर राय, अभिषेक चौधरी,नवल किशोर राय,भीम यादव, विजेंद्र यादव, संजीव कुमार यादव, आदि भारी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.